Site icon Grand Gumber News

गौवध कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 33 किलो मांस बरामद पत्थलगांव पुलिस की सटीक कार्रवाई, सभी आरोपी जेल भेजे गए

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलडेगा कटंगतराई में गौवंश वध के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 किलो गौ मांस और मांस काटने के औजार जब्त किए हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चनेश राम केरकेट्टा अपने साथियों के साथ मिलकर अपने घर की बाड़ी में गौवंश का वध कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव पुलिस ने बाड़ी की घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को मांस बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मौके से मांस के अलावा सिर, पूंछ, सींग और खाल भी बरामद की गई, जिसे पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सूरज प्रकाश केरकेट्टा, प्रकाश लकड़ा, चनेश राम केरकेट्टा, रकबीर लकड़ा और मालिक लकड़ा शामिल हैं। सभी आरोपियों ने जुर्म कबूल कर बताया कि मांस खाने और बेचने के इरादे से गौवध किया गया था। उनके खिलाफ BNS और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version