
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। ग्राम जोंधरा के पास एक माजदा वाहन में करीब 25 से 30 गौवंश क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाए जा रहे थे। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोककर पुलिस को खबर दी।वाहन का क्रमांक CG 22 R 8647 बताया गया है, जिसे चालक सुरेश कुमार पटेल चला रहा था। वाहन मालिक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य छह लोग बाइक से पहुंचकर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे।

शिकायतकर्ता मंजीश सिंह ठाकुर ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह तस्करी बुचड़खाने ले जाने के उद्देश्य से की जा रही थी। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।पचपेड़ी थाना पुलिस ने चालक सुरेश कुमार पटेल के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंप दी है।




