Site icon Grand Gumber News

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल का पीतांबरा पीठ में आगमन, गौ संवर्धन पर की चर्चा

गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त अध्यक्ष नियुक्ति पश्चात छत्तीसगढ़ की न्यायधनी बिलासपुर सुभाष चौक सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में पहुंचे। यहां विशेषर पटेल ने श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेवजी का अभिषेक पूजन,श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी परमब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी, सिद्धिविनायक जी का पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ प्राप्त किये। इसके बाद पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश महाराज से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने कहा कि गाय हमारी माता है, यह हम सभी कहते हैं और सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते हैं लेकिन जब तक हम उन्हें अपने मन से माता का दर्जा नहीं देंगे तब तक इस समस्या का हल नहीं होगा। गाय आज इधर-उधर सड़कों पर भटक रही है। जब तक हम अपने घरों में गायों को स्थान नहीं देंगे , गाय हमारी माता नहीं बन सकती। हमारे मन में गायों की सेवा की भावना जागृत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गायों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

सड़कों पर लावारिस पड़ी सभी गायो की देखरेख के लिए सरकार जल्द ही गौठान योजना लेकर आ रही है। जिसे जन भागीदारी एवं स्वयंसेवी संगठन के द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय यदि दूध भी नहीं दे रही है तो भी किसान के लिए उसके गोबर एवं मूत्र बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि स्वामी शारदानंद सरस्वती जी मेरे गुरुदेव है। पीतांबरा पीठ का निर्माण भी उन्हीं के आशीर्वाद से हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीतांबरा पीठ के पीठाधीश दिनेश महाराज मेरे गुरु भाई हैं जिनकी देखरेख में यह मंदिर संचालित हो रहा है।

और मैं हमेशा नेक कार्यों की शुरुआत पीतांबरा पीठ से करता हूं। उन्होंने कहा कि सब के मार्गदर्शन से गौ सेवा के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने का सदैव प्रयास किया जाएगा। विशेषर पटेल के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर दिनेश चंद्र महाराज ने उनसे उम्मीद जताई। गौ सेवा के लिए समर्पित विशेषज्ञ पटेल को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर गौरक्षको और गौ सेवको में हर्ष है। वही उनकी धार्मिक आस्था और निष्ठा से यह उम्मीद की जानी चाहिए कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में गायों की समस्याओं का निराकरण होगा।

Exit mobile version