Site icon Grand Gumber News

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का आंदोलन तेज,लंबित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बिलासपुर में अवकाश लेकर जताया विरोध

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिलासपुर जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी एक दिवसीय अवकाश पर रहे।
संघ की ओर से बताया गया कि उनकी 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 8 सितम्बर से चरणबद्ध आंदोलन जारी है। पहले चरण में अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया था, वहीं दूसरे चरण में बिना संसाधन भत्ता के ऑनलाइन कार्य बंद किए गए और कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन शासन स्तर पर अभी तक मांगों पर सकारात्मक पहल न होने के कारण आज 23 सितम्बर को आंदोलन के तीसरे चरण में अधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे और सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें कर्मचारी एवं कृषक दोनों के हित में हैं, इसलिए सरकार को शीघ्र ही समाधान करना चाहिए।

Exit mobile version