Site icon Grand Gumber News

ग्राम कलमीटार में 6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

थाना रतनपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कलमीटार में दबिश देकर एक शराब कोचिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये है, जप्त की गई।गिरफ्तार आरोपी ब्रम्हा सौंरा निवासी सौंरापारा कलमीटार, अपने घर में कच्ची शराब रखकर बिक्री कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रतनपुर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version