Site icon Grand Gumber News

ग्राम खैरा लगरा में सीपत पुलिस की रेड, 58 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री और मोटरसाइकिल भी बरामद

ग्रामीणों की सूचना पर सीपत पुलिस ने ग्राम खैरा लगरा में रेड कर तीन आरोपियों से करीब 58 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से शराब बनाने की सामग्री, मोटरसाइकिल और करीब दो क्विंटल लहान भी बरामद किया।थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी शंकर केंवट, दिलीप कुमार साहू और गणेश प्रसाद धुरी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version