Site icon Grand Gumber News

ग्राम देवरीकला मारपीट कांड: 28 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार चाकू और लोहे का चूड़ा बरामद

कसडोल में डांस प्रतियोगिता के दौरान हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अपचारी बालकों सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू और लोहे के चूड़े से वार कर एक व्यक्ति को गंभीर और छह लोगों को सामान्य चोटें पहुंचाई थीं।पुलिस के अनुसार, ग्राम देवरीखुर्द निवासी मनीष सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 अक्टूबर की रात डांस प्रतियोगिता में शामिल होने पर ग्राम देवरीकला के कुछ युवकों ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस ने घरपकड़ अभियान चलाकर सभी 9 आरोपियों को 28 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का चूड़ा जब्त कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version