Site icon Grand Gumber News

ग्राम पंचायत कर्रा के ग्रामीणों ने राशन दुकान के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट।

रतनपुर के पास स्थित ग्राम पंचायत कर्रा के राशन दुकान दार की लापरवाही के चलते यहां सैकड़ो कार्ड धारियो को राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन दुकान के खिलाफ शिकायत लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और बताया कि लंबे समय से दुकान संचालक राशन के लिए घूमा रहा है, इस की शिकायत खाद्य अधिकारियों से भी की गई है लेकिन अब तक राशन नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुकान संचालक खाद्यान्न की हेरा फेरी करता है और बाजार में बेच देता है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा फ्री में दिया जा रहा राशन उन्हें प्राप्त नहीं हो रहा है जिससे उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि राशन नहीं मिलने पर आंदोलन करेंगे।

Exit mobile version