32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

ग्राम पंचायत बिनोरी में ब्लॉक स्तरीय सुशासन सप्ताह का दो दिवसीय आयोजन, विधायक धर्मजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया त्वरित निराकरण, बुधवार को छतौना में जिला स्तरीय शिविर।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनोरी में ब्लॉक स्तरीय सुशासन सप्ताह का दो दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत की अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने की। आयोजन का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, राशन, पेंशन, आवास, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विधायक धर्मजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि बुधवार को जिला स्तरीय शिविर छतौना में आयोजित किया जाएगा, जहां सभी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके।कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। तखतपुर से विनय करिहार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles