Site icon Grand Gumber News

ग्राम पंचायत मुरु में आवास पूर्णता अभियान, 142 हितग्राहियों को मिला अल्टीमेटम

कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर की टीम ने ग्राम पंचायत मुरु में आवास पूर्णता को लेकर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 142 हितग्राहियों के घर-घर पहुंचकर अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की समीक्षा की गई और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।अभियान का नेतृत्व सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर सत्यव्रत तिवारी ने किया।

निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए आवास निर्माण में आ रही समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया गया, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।इस मौके पर जनपद सदस्य दिलीप ध्रुव, सरपंच ललिता पटेल सहित डीईओ, पीओ, एजीपीओ, उप अभियंता, एडीईओ, तकनीकी सहायक, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, वार्ड पंच, आवास मित्र, मेट, महिला स्व-सहायता समूह और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवास योजना के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version