Site icon Grand Gumber News

ग्राम रमतला में पुलिस कार्यवाही के खिलाफ SP कार्यालय का घेराव, क्षेत्रवासियों ने लगाया पक्षपात का आरोप

ग्राम रमतला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने मामले में 12 अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। इधर इस कार्यवाही को गलत बताते हुए क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। थाना कोनी अंतर्गत रमतला में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला अब भी शांत नही हुआ है। पुलिस अब भी कोनी के ग्राम रमतला को छावनी में तब्दील कर बड़ी संख्या में दल बल के साथ तैनात है।

हालांकि पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई के दौरान वीडियो वायरल होने के बाद मामले में 12 लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें जेल भी दाखिल कर दिया है।कार्यवाही को एकतरफा और गलत करार देते हुए क्षेत्रवासियों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि इस गलत कार्यवाही के पीछे क्षेत्र के विधायक का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी समाज के साथ क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा है।

क्षेत्र वासियों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें धमकाते हुए उन पर लाठी चार्ज करने जैसे बात भी कही है। फिर भी क्षेत्रवासी पुलिस प्रशासन और क्षेत्र के विधायक से गुहार लगा रहे हैं कि मामले में उनकी भी सुनवाई की जाए । एक तरफा कार्यवाही ना किया जाए।

Exit mobile version