Site icon Grand Gumber News

ग्राम विकास पर चर्चा के बीच शिवतराई में विशेष ग्राम सभा कलेक्टर ने किया निरीक्षणआदिवासी साथियों का हुआ सम्मान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले के 102 आदि कर्मयोगी ग्रामों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोटा विकासखंड के आदिवासी बैगा बहुल ग्राम शिवतराई के पंचायत भवन में आयोजित सभा का जायज़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव विकास योजना पर विस्तृत चर्चा की और कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी मिशन की जानकारी देकर सहभागिता निभाने की अपील की।सभा में कलेक्टर ने चिन्हांकित आदि साथी और सहयोगियों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री की पाती का वाचन कर ग्रामवासियों को विकास की शपथ दिलाई।उन्होंने नशामुक्ति का संकल्प लेने पर जोर दिया और पीएम आवास की मजदूरी का भुगतान जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं से योजनाओं को लेकर चर्चा की और महतारी वंदन की राशि का उपयोग स्वास्थ्य, खानपान और बच्चों की शिक्षा पर करने की अपील की।सभा के बाद कलेक्टर ने पटैता और गोबरिपाट गांव का भी दौरा किया। उन्होंने पटैता में निर्माणाधीन पंचायत भवन और गोबरिपाट के साइंस लेब भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता परखी और सुधार लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version