Site icon Grand Gumber News

ग्राम सलका नवागांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पदुम पारा स्कूल के बच्चों एवं शिक्षिका ने निकाली तिरंगा यात्रा।

ग्राम सलका नवागांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पदुम पारा स्कूल के बच्चों एवं शिक्षिका द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी।गौरतलब हो कि हमारे कैमरे में कैद इस तस्वीर में नजर आ रहे छोटे छोटे स्कूली बच्चे कोटा ब्लॉक स्थित स्कूल के है।जो केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही महती पहल हर घर तिरंगा यात्रा के प्रति ग्रामीण वासियों को जन जागरूक कर रहे है।

प्रधान पाठक ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव और स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है क्योंकि हमारा तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है।

Exit mobile version