35.9 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

ग्राम सोंठी में देवी भागवत महापुराण का भव्य समापन, उमड़ा आस्था का सैलाब माँ मन्ना दाई के दरबार में हवन-भंडारा के साथ पूर्णाहुति, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद

बिलासपुर जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम सोंठी में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का भव्य आयोजन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के अंतिम दिन हवन, कन्या भोज, ब्राह्मण भोज और सहस्त्रधारा के साथ विधिवत पूर्णाहुति दी गई।

इस दौरान पूरे गांव को भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जायसवाल ने बताया कि सोंठी ग्राम में लगभग 400 वर्षों से माँ बगलामुखी (मन्ना दाई) का मंदिर विराजमान है। पहले यह मंदिर एक छोटी गुमटी में था, लेकिन वर्ष 2023 में ग्रामवासियों के श्रमदान और सहयोग से इसे भव्य रूप दिया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से यहां नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष विशेष रूप से देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया गया, जिसमें पूजा दीदी हेमलता शर्मा के सानिध्य और आशीर्वाद से आयोजन को और भव्यता मिली। पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक लगभग चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गांव के हर वर्ग के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया।स्थानीय मान्यता के अनुसार माँ मन्ना दाई का यह दरबार अत्यंत जागृत और चमत्कारी है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं, विशेषकर संतान प्राप्ति के लिए यह स्थल विशेष रूप से प्रसिद्ध है। पूरे आयोजन के दौरान “जय माँ मन्ना दाई” के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles