Site icon Grand Gumber News

ग्रीष्म ऋतु में सूरज का कहर बरकरार, पारा 40 डिग्री पार।

शहर का तापमान लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। इसके कारण तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हुए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग धूप से बचाव के तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में वृद्धि होने का अनुमान नहीं है। गर्मी के कारण लोग जल्दी-जल्दी अपना काम निपटाते नजर आए। दोपहर में प्रमुख चौक चौराहों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम चहल पहल रही। दोपहर 2:00 बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हालांकि यह भी सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम ही रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पर यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था।मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणीका उत्तर पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक स्थित है। इसके असर से नमी आ रही है जिसके असर से गुरुवार को शहर और जिले में बूंदाबांदी के आसार थे, फिलहाल अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान नहीं है।

Exit mobile version