Site icon Grand Gumber News

ग्वालानी प्राइड में किया गया ध्वजारोहण

बिलासपुर / देशभर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 76वे स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालानी प्राइड के वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जहां समिति के अध्यक्ष भावना शर्मा एवम वरिष्ट जनो के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जन गण मन गण के साथ सभी को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर ग्वालानी प्राइड के सदस्य एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version