Site icon Grand Gumber News

घटते वन परिक्षेत्र से अब सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे वन जीव,दुर्घटना की आशंका, वन विभाग को देना होगा ध्यान

गरियाबंद क्षेत्र में अचानक प्रसिद्ध जतमई मार्ग पर भालू दौड़ते हुए दिखा दिया। सड़क पर अचानक भालू को दौड़ते देख राहगीरों में दहशत फैल गई।वही भालू कई बार लोगों के वाहनों के सामने आ गया जिससे वाहन चालकों में भय भी उत्पन्न हो गया।

हालांकि जिस मार्ग पर भालू को देखा गया वह खाई वाला क्षेत्र है जिससे प्रशासन के द्वारा लगाए गए सड़क किनारे रेलिंग से भालू खाई में गिरते गिरते भी बचा।बताया जाता हे कि इस क्षेत्र में प्रसिद्ध मंदिर है जहां समय-समय पर इस तरह से वन जीव को यहां देखा जाता है

हालांकि अचानक भालू के यहां आने से ग्राम वासियों और मंदिर परिसर में आने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है कि हजार अब वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है और इसे पकड़ने की कार्यवाही भी शुरू हो गई है।

Exit mobile version