Site icon Grand Gumber News

घरेलू गैस पाइपलाइन सप्लाई करने की योजना से सड़क में बिछी पाइप, यातायात बाधित।

घरेलू गैस की घरों तक पाइपलाइन से सप्लाई करने की योजना के लिए ठेकेदार ने पूर्व में लंबी-लंबी पाइप घरों और दुकानों के सामने डंप कर दी है। जिससे घरों और दुकानों का रास्ता बंद हो गया है। साथ ही गड्ढे खोदकर भी छोड़ दिए गए हैं। गर्मी के दिनों में इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई थी। अब बारिश होने पर नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सड़क पर लापरवाही पूर्वक पाइप रखे गए हैं।

नगर निगम या कोई भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तोरवा मेन रोड में जे जे हॉस्पिटल से इंटरसिटी होटल तक गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेका कंपनी की ओर से जगह-जगह खुदाई की गई है। ठेका कंपनियों द्वारा सड़कों की सही तरीके से रेस्टोरेशन नहीं की जा रही है। इसे न केवल मार्गों पर फिसलन हो रही है। बल्कि सड़क भी खराब हो रहे हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय रह वासियों ने इसकी शिकायत भी की है। उनका कहना है कि आए दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Exit mobile version