Site icon Grand Gumber News

घरेलू विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान मौत…

सकरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ब्लू गार्डन के पास रहने वाली एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, ब्लू गार्डन क्षेत्र में रहने वाले कमलेश साहू और उनकी पत्नी अनिता साहू के बीच 30 मार्च की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद आहत होकर अनिता ने खुद को आग लगा ली। उनकी चीख-पुकार सुनकर पति और आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक थी। अंततः 31 मार्च को इलाज के दौरान अनिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगाने की असल वजह क्या थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना पर सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आगजनी के पीछे की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Exit mobile version