Site icon Grand Gumber News

घरेलू विवाद ने ली दो जान पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

राजधानी रायपुर के चंडी नगर में घरेलू कलह ने एक परिवार को तबाह कर दिया। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजन गुप्ता ने रविवार देर शाम शराबखोरी और रोज़ होने वाले विवाद के बीच अपनी पत्नी रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। लंबे समय से चल रहे झगड़े, पैसों को लेकर तनाव और बेरोज़गारी ने रिश्ते को कड़वाहट में बदल दिया था।

हत्या के बाद राजन ने एक सुसाइड नोट में अपराध कबूल किया और खुदकुशी का फैसला लिखा।घटना के कुछ ही देर बाद वह कचना रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। तेलीबांधा और खम्हारडीह थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version