Site icon Grand Gumber News

घर के आंगन मे मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पुलिस मौके पर जांच में जुटी,क्षेत्र में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा ज़िले के ग्राम खोखरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से तेज़ बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने जब घर के आंगन की तलाशी ली, तो वहां एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान पंचराम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेले रहता था।स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मनोज देवांगन पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बदबू तेज़ हुई, तब लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लिया है। शुरुआती अनुमान है कि शव लगभग चार दिन पुराना है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा!फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।ग्राम खोखरा में हुई इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये स्वाभाविक मौत थी या इसके पीछे कोई साज़िश है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

Exit mobile version