सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली विवाहित महिला शाम को खाना खाकर अपने कमरे में लेटी हुई थी। घर का दरवाजा खुला था और उसका पति छत पर टहल रहा था। अचानक महिला ने अपने शरीर पर किसी का हाथ रेंगता हुआ महसूस किया, जिससे उसकी नींद खुल गई तो उसने देखा कि संतोषी मंदिर के सामने, चांटीडीह में रहने वाला 25 वर्षीय अतुल सोनकर गलत इरादे से उसके नाजुक अंगों पर हाथ फेर रहा था। महिला ने चिल्लाने का प्रयास किया तो अतुल सोनकर ने उसका मुंह दबाकर उसे खामोश कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर शोर सुनकर महिला का पति और आसपास के लोग जुट गए तो मौका देखकर अतुल सोनकर अपनी स्कूटी को चाबी सहित मौके पर छोड़कर भाग गया। जिसकी शिकायत महिला ने सरकंडा थाने में की। पुलिस ने कुछ ही घंटे में महिला के घर में घुसकर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने के आरोप में अतुल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।
घर में घुसकर विवाहित महिला के साथ जबरदस्ती गलत हरकत करने का प्रयास करने वाला अतुल सोनकर गिरफ्तार।

