Site icon Grand Gumber News

घर में घुसकर हथियारों से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने का प्रयास

थाना कोटा क्षेत्र के राममंदिर चौक के पास विवाद के बाद आरोपियों ने प्रार्थी शुभम श्रीवास के घर में जबरन घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी व उसके चाचा को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपियों ने हथियार लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।मामले में गंभीर धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी चांद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घातक हथियार बरामद किए। एक अपचारी बालक की संलिप्तता भी पाई गई है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version