Site icon Grand Gumber News

घर में घुसा तेंदुआ,ग्रामवासियों में बनी दहशत, वन विभाग को की गई सूचना, पहले भी यहां से पकड़ा गया है तेंदुआ

दुधावा की बस्ती में फत्तेसिंह नेताम के घर में तेंदुआ घुस गया। अचानक घर के अंदर तेंदुए को देख घर में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल ग्राम वासियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्राम वासियों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि दुधावा इलाके में 6 बार पहले भी तेंदुआ का हमला हो चुका हे।वही 11 जून को ही उसी क्षेत्र से विभाग ने एक तेंदुआ को पिंजरे में कैद किया था।लगातार क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक ने ग्राम वासियों को दहशत मिला दिया है क्योंकि लगातार तेंदू जिस तरह से ग्राम में पहुंच रहे हैं उसे ग्रामवासी अब वन विभाग से इन्हें जंगल में ही रहने देने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version