36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

घुटकु में बटन चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार कोनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत किया प्रकरण दर्ज

कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाले युवक को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जय लोनिया के पास से 9 इंच लंबा धारदार बटन चाकू बरामद किया गया।पुलिस को घटना की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने और लहराने का कोई वैध कारण या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी के खिलाफ थाना कोनी में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे अवैध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने या डायल 112 पर दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles