Site icon Grand Gumber News

घुमाने के बहाने युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर घुमाने ले गया था और वहीं उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान तारन निर्मलकर नामक युवक से थी, जो उसे फोन कर अक्सर परेशान करता था। 12 मई को वह उसे घुमाने ले गया, जहां उसने जबरन अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 18 मई को वह फिर उसके घर पहुंचा और मारपीट करते हुए अभद्र भाषा में गाली-गलौच व छेड़छाड़ की।शिकायत पर पुलिस टीम ने आरोपी तारन निर्मलकर निवासी तिफरा को 19 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Exit mobile version