Site icon Grand Gumber News

चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज गुप्ता महिला मंडल के द्वारा

बिलासपुर, चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज गुप्ता महिला मंडल के द्वारा 17 जनवरी को सामाजिक भवन करबला में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम एवम रामायण पाठ का आयोजन किया गया, यह रामायण पाठ श्रीमती प्रेमलता गुप्ता एवम सभी सदस्यों ने साथ में मिलकर बहुत सुंदर गाया सभी ने मिलकर श्री राम भगवान की स्तुति की, इस कार्यक्रम में अध्यक्षा श्रीमती प्रभा गुप्ता सचिव शुभ्रा गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रीमती बबली गुप्ता ने सभी सदस्यों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया एवम उन्हें उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया होस्ट के द्वारा आकर्षक गेम्स खिलाया गया एवम मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में तिल एवम फल्ली के लड्डू का वितरण किया, हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम भी किया गया, समय बद्धता का पुरस्कार सरोज गुप्ता को ओके का पुरस्कार वर्षा गुप्ता को दिया गया, होस्ट के गेम में प्रथम शीला गुप्ता, द्वितीय संगीता रवि गुप्ता, तृतीय अरुणा गुप्ता, चतुर्थ वर्षा, पंचम संगीता अनिल गुप्ता को दिया गया, वार्षिक शुल्क का पुरस्कार तृप्ति गुप्ता को दिया गया इस कार्यक्रम के होस्ट दीपा गुप्ता, भारती गुप्ता, तृप्ति, मुक्ति, ममता ,उषा, दीप्ति गुप्ता थे, इस कार्यक्रम में महिला मंडल के सदस्य बहुत ही उत्साह से शामिल हुए एवम अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बहुत ही खुशी व्यक्त किया l

Exit mobile version