Site icon Grand Gumber News

चकरभांठा में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,सड़क किनारे ठेले, गुमटी, पोस्टर-शेड हटाए गए, वाहन जब्त…

बिलासपुर :- बिलासपुर उच्च न्यायालय के आदेश और कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को बोदरी नया पारा चौक से चकरभांठा ब्रिज तक एवं रहंगी मोड़ से हाईकोर्ट आवासीय परिसर तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने बड़ी कार्रवाई की गई।फलों सब्जियों के ठेले, गुमटी, दुकानों के आगे लगाए गए पोस्टर और शेड को हटाकर नगरपालिका दस्ते ने जब्त कर लिया।सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक चली कार्रवाई में यातायात बाधित करने वाले अव्यवस्थित वाहनों को लिफ्टर से उठाकर थाने भेजा गया। अभियान में तहसीलदार संदीप साय, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी उत्तम साहू, सीएमओ भारती साहू समेत राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version