31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

चकरभाठा पुलिस ने सोने-नकदी चोरी के आरोपी को दबोचा,45 हज़ार का मशरुका बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर :- चकरभाठा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा निवासी हिर्री माइंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 01 सोने का लॉकेट, 02 सोने के कान के टॉप्स, 10 सोने के मोती और ₹5,000 नकद सहित कुल ₹45,000 का मशरुका बरामद किया गया।मामला 9 अगस्त का है, जब पीड़िता दुर्गा कौशिक राखी बांधने गांव परसदा गई थीं। लौटने पर उन्होंने घर की टूटी खिड़की और अलमारी का ताला टूटा पाया। गहने व नकदी चोरी हो चुके थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर चोरी का सामान बरामद कराया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी अनुज कुमार और सीएसपी चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। टीम में थाना प्रभारी उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक भारत सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े और योगेंद्र खूंटे की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles