Site icon Grand Gumber News

चकरभाठा से अचानकपुर तक शिक्षा और समाजसेवा की पहल, धरमलाल कौशिक रहे कार्यक्रमों में शामिल स्कूल विकास कार्य, साइकिल वितरण और सामाजिक एकता का दिया संदेश

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए शिक्षा और समाजसेवा को मजबूत करने का संदेश दिया। चकरभाठा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में उन्होंने 7.63 लाख रुपये की लागत से बने आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष का शुभारंभ किया और सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षक, समर्पित विद्यार्थी और सरकारी योजनाओं के सहयोग से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

इसके अलावा बिल्हा विधानसभा के ग्राम बोदरी स्थित अचानकपुर प्राथमिक विद्यालय में 19.31 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिससे शैक्षणिक सुविधाओं में विस्तार होगा। वहीं चकरभाठा के रहंगी में अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर श्री कौशिक ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और समाजसेवा, एकता व जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Exit mobile version