Site icon Grand Gumber News

चर्च में मनाया गया प्रतिज्ञा रविवार, श्रद्धालुओं ने किया योगदान का संकल्प,सालाना बजट और क्रिसमस कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा…

बिलासपुर :- थाना सिविल लाइन अंतर स्थित डिसाइपल्स ऑफ ख्राइस्ट चर्च में रविवार को वार्षिक प्रतिज्ञा रविवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग यह संकल्प लेते हैं कि वे हर महीने अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा चर्च को समर्पित करेंगे। इसी आधार पर चर्च का सालाना बजट तैयार होता है।कार्यक्रम में बताया गया कि प्राप्त धनराशि से चर्च के कर्मचारियों का वेतन, विद्वानों को सहयोग और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के लिए आवश्यक खर्च पूरे किए जाते हैं। आगामी क्रिसमस कार्यक्रम और उससे जुड़े प्रबंध भी इसी बजट पर आधारित रहते हैं।समाज के लोगों को समझाया गया कि प्रतिज्ञा केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसे पूरा करना आवश्यक है। अक्सर लोग व्यस्तता या दूरी के कारण योगदान करना भूल जाते हैं, जिससे योजनाओं में बाधा आती है। इसलिए सभी से नियमित सहयोग की अपील की गई।चर्च नेताओं ने कहा कि योगदान स्वेच्छा और खुशी से देना चाहिए। बाइबल में भी लिखा है कि जो कुछ दो, प्रसन्नता से दो, क्योंकि प्रभु उसी पर आशीष देते हैं। न्यूनतम योगदान तय नहीं है, लेकिन उम्मीद की जाती है कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता और निष्ठा के अनुसार सहयोग करेगा।

Exit mobile version