Site icon Grand Gumber News

चांटीडीह ग्रामवासियों ने खाली पड़े जमीन को उपयोग में लाने हेतु कलेक्टर से लगी गुहार।

चांटीडीह के पुराने सब्जी मंडी के पीछे पड़ी खाली जमीन के उपयोग को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। सोमवार को कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि यहां लंबे समय से खाली जमीन पड़ी हुई है। जहां कभी शराब दुकान तो कभी परिसर बनाने की योजना की बात की जाती है। जबकि आसपास रहने वाले बहुत सारे सब्जी व्यवसायी चाहते हैं कि उन्हें यहां फुटपाथ दे दिया जाए, ताकि यहां हम अपना आजीविका चलाने व्यवसाय कर सके। जबकि खाली जमीन होने के चलते यहां कब्जा होते जा रहा है, अवैध निर्माण भी हो रहा है। नगर निगम यहां फुटपाथ बनाकर हमें दे देती है तो हम सड़क किनारे सब्जी न बेचकर यहां व्यवस्थित बाजार लगा सकेंगे।

Exit mobile version