Site icon Grand Gumber News

चांटीडीह रपटा पार कर रहे एक बाइक सवार युवक पुल के नीचे पानी में गिरा, थोड़ी चोट लगी; बाद में युवक सहित बाइक को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

मंगलवार की रात चांटीडीह रपटा में उस समय हड़कंप मच गया। जब चांटीडीह रपटा पार कर रहे राहगीरों को पता चला कि पुल पार कर रहा एक बाइक सवार बाइक समेत पुल के नीचे पानी में गिर गया। चुकी रपटा पुल के नीचे पानी मे जलकुंभियां अधिक थी जिसमे वो बुरी तरह फंस गया। राह चलते लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को देने के साथ ही साथ बाइक समेत पुलिया में गिरे युवक को निकालने का भी प्रयास किया।

हालांकि पुलिस की मौजूदगी में युवक को पुल से बाहर निकाला गया। नदी में पानी मौजूद होने की वजह से हादसे में युवक को सामान्य चोटें आई। वहीं नदी से बाहर आने के बाद उसने लोगों की सहायता से अपनी बाइक को भी नदी से बाहर निकाला।

Exit mobile version