Site icon Grand Gumber News

चांदी की सिल्ली समेत नगदी रकम पकड़ाई..मध्यप्रदेश के सागर से लाई जा रही थी चांदी और नगदी…

चांदी की सिल्ली समेत नगदी रकम पकड़ाई..मध्यप्रदेश के सागर से लाई जा रही थी चांदी और नगदी…

बिलासपुर जिले रत्नपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी की सिल्ली,नगदी रकम जप्त की गई है…. अलग अलग कार्यवाई के दौरान पुलिस ने चांदी की सिल्लियां और जेवरात जप्त किए है उनकी कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपए के आसपास है… बताया जा रहा है …रतनपुर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग दौरान 9.461 कि.ग्रा चांदी एवं नगदी रकम 1,00,400 रूपये किये जप्त किए गए है
अब तक जो कार्रवाई की गई है उनमें…
1.चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम,
2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम,

  1. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम,
    4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम,
  2. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम,
  3. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50 ग्राम कुल 300 ग्राम,
  4. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम,
    8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन
    10 ग्राम कुल 370 ग्राम,
  5. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम,
    कुल चॉदी का वजन करीब 9.461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये
    नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये, कुल जुमला कीमती 7,62,670 रूपये जप्त किए गए है
    बताया जा रहा है कि
    राज्य में अगामी विधान सभा चुनाव को मद्येनजर में आचार सहिंता लागू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसपी संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी कोटा अनुभाग सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में और जिले के सरहदी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर से आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं साथ ही थाना टीम द्वारा भी समय समय पर वाहन चेकिग लगाकर दीगर राज्य को जाने वाली वाहनो तथा संदिंग्ध वाहनो की चेकिग किया जा रहा है,इसी चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा थाना टीम के साथ एनएच 130 तिराहा मदनपुर के पास रतनपुर मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग पर देर शाम करीब 09.00 बजे से आने जाने वाली वाहनो का चेकिग किया जा रहा था,उसी दौरान एक निजी वाहन बोलेरो को रोककर चेकिग करने पर अलग अलग थैले में चांदी के पायल, सिक्के, चांदी का बिस्कीट,व नगदी रकम बरामद किया गया जिसका मौके पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही की गई. रूपये के संबंध में ओमकार निवासी मोतीनगर सागर जिला सागर म.प्र. के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नही किया…उक्त चांदी के जेवर,सिक्के, बिस्कीट नगदी रकम किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर धारा 102 के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं …….

विनोद कुशवाहा
एडिटर
G news
Bilaspur

Exit mobile version