Site icon Grand Gumber News

चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर बिलासपुर पुलिस सख्त,दुकानों की सघन जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले भर में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित दुकानों व विक्रय स्थलों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस ने बताया कि चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित और अत्यंत खतरनाक है, जिससे दुपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और पक्षियों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका रहती है। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग या खरीद-बिक्री न करें और कहीं भी अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Exit mobile version