Site icon Grand Gumber News

चावल हेरा-फेरी करते पकड़े गए, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,हेराफेरी करने वाला गिरोह रंगे हाथ पकड़ाया

लैलूंगा में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल की हेरा-फेरी करने वाले गिरोह को रंगे हाथ पकड़ा है। फुलीकुंडा क्षेत्र में चावल खाली करने के बाद ट्रक चालक, हमाल और मुंशी ने मिलीभगत कर 25 बोरी चावल ट्रक में छिपा दिया था। इनका इरादा इस चावल को बाजार में बेचने का था। सूचना मिलने के बाद खाद्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर ने तत्काल मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान ट्रक से छुपाकर रखे गए 25 बोरी चावल बरामद कर लिए गए। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिससे पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रही।फिलहाल ट्रक चालक, लोडिंग करने वाले हमाल और मुंशी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ इतना ही नहीं है, बल्कि इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए जांच को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है। यह कार्रवाई आने वाले समय में ऐसे भ्रष्टाचारियों के लिए एक चेतावनी मानी जा रही है, जो जन वितरण प्रणाली के चावल को बाजार में बेचने की फिराक में रहते हैं।

Exit mobile version