30.8 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

चिंगराजपारा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ, विधायक अमर अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद, चिकित्सकों की पहल की सराहना

कई ऐसे लोग हैं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद चिकित्सा अभाव और जानकारी के अभाव में अपनी बीमारी से अनजान रहते हैं, जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण उन्हें जीवन तक गंवाना पड़ता है। ऐसे में शासन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।इसी कड़ी में रविवार को चिंगराजपारा स्थित शासकीय स्कूल परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर में आए मरीजों और सेवाएं दे रहे चिकित्सकों से मुलाकात कर इस जनहितकारी पहल की सराहना की।स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी की जानकारी एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा आंखों की जांच के बाद चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर न केवल लोगों को बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं, बल्कि समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles