Site icon Grand Gumber News

चिंगराजपारा सेअपोलो रोड तक नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण 50 से अधिक घर हुए धराशाई होगा सड़क चौड़ीकरण

सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम के द्वारा इन दिनों लिंगयाडीह से चिंगराज पारा मार्ग में अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई इस दौरान नगर निगम ने 50 से अधिक मकानों को हटाया गया। वही बचे हुए मकानों को अब गुरुवार को तोड़ा जाएगा जबकि इन सभी को पूर्व से ही नोटिस जारी कर दिया गया था। पिछले कुछ समय से नगर निगम बिलासपुर के द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है टिकट 1 महीने पहले जहां लिंगियाडीह के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया था वही अब उसे आगे बढ़ते हुए अपोलो चौक से मानसी लॉज होते हुए चिंगराज पर तक अतिक्रमण को हटाने बुधवार को कार्यवाही प्रारंभ की गई इस दौरान नगर निगम का जेसीबी सुबह ही यहां पहुंच गया और मकान को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ हुई इस दौरान जिन मकानों को तोड़ा गया उन्हें तत्काल अटल आवास में मकान देते हुए उन्हें वहां शिफ्ट करने की कार्रवाई भी चलती रही हालांकि जब नगर निगम का हमला यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो कुछ हो हंगामे की स्थिति भी बनती देखी

लेकिन इन सब से पैर नगर निगम ने अपना अभियान जारी रखा जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने भी समर्थन किया और अपना सामान हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि नगर निगम के द्वारा नियम विरोध काम करते हुए मकानों को तोड़ा जा रहा है जिस पर विरोध हुआ तथा नगर निगम ने तत्काल यहां नापजोख करते हुए व्यवस्था बनाने की कोशिश की। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्योंकि यहां सड़क चौड़ीकरण का काम होना है यही वजह है कि आज यहां अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा इस अभियान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया और यहां पुलिस प्रशासन भी पूरे समय मौजूद था जिससे नगर निगम का काम सुचारू रूप से संपन्न हो सका। अब नगर निगम के द्वारा यहां अतिक्रमण को तो हटाया जा रहा है लेकिन जरूरी है कि यहां कार्य को भी जल्दी शुरू कराया जाए ताकि जिस उद्देश्य के साथ इस कार्रवाई को किया गया है वह सार्थक हो सके।

Exit mobile version