Site icon Grand Gumber News

चिटफंड धोखाधड़ी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी से जुड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो शेयरहोल्डर भैरो मिश्रा और चांद मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। इन पर आम नागरिकों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप है।थाना जांजगीर में 420 चिटफंड एवं निक्षेपक संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडेय, प्रवीण कुमार द्विवेदी और टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version