Site icon Grand Gumber News

चितावर मेला में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार,रौब दिखाने के लिए चाकू और लोहे के कड़े से की थी मारपीट

ग्राम कामता चितावर मेला के दौरान युवक की हत्या के मामले में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 फरवरी की शाम मेला कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने राहुल यादव के साथ लोहे के कड़े और चाकू से गंभीर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना सिमगा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मेला में दबदबा बनाने की नीयत से हमला करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का कड़ा जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

Exit mobile version