Site icon Grand Gumber News

चुचुहियापारा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पाँच आरोपी गिरफ्तार, असामाजिक गतिविधियों पर कसा गया कानून का शिकंजा

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने चुचुहियापारा और नयापारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह कार्रवाई स्थानीय शिकायतों और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।पकड़े गए आरोपियों में राम कुर्रे, संजय लाल, बृजेश मिरी, मूलचंद वर्मा और अमर साहू उर्फ पप्पू घोड़ी शामिल हैं।इनमें से कई पर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई गई थी।

पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version