Site icon Grand Gumber News

चुनाव के दूसरे दिन बुधवार को प्रत्याशी अपने परिवार के साथ सुकून के पल बीताते नजर आए, कोई परिवार तो कोई मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ इसके साथ ही चुनाव में लगे राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता प्रत्याशी और नेताओं ने राहत की सांस ली। चुनाव के दूसरे दिन बुधवार को प्रत्याशी अपने परिवार के साथ सुकून के पल बीताते नजर आए, तो कोई मंदिर दर्शन करने पहुंचा, इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले अपने निवास में परिवार के साथ बैठकर चर्चा करते रहे साथ ही बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू भी उनके साथ हंसी मजाक करते नजर आए, इस दौरान श्री साहू ने कहा कि पूरी 11 सीटें बीजेपी की झोली में आएंगी, तो वही विधायक पुन्नूलाल मोहले भी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए।

Exit mobile version