Site icon Grand Gumber News

चुनाव प्रशिक्षण 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य 16 नवम्बर को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

चुनाव प्रशिक्षण 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य 16 नवम्बर को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए बैरिकेडिंग सहित पूरी तैयारियां हो चुकी है। प्रार्थना सभाभवन में लगभग 300 कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विधानसभावार 20 मतदान केंद्रों पर सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए एक काउंटर बनाया गया है। इस प्रकार 6 विधानसभाओं के लिए कुल 76 कांउटर बनाए गए है। निर्वाचन सामग्री वापसी की कार्यवाही 17 नवम्बर को मतदान संपन्न होने के पश्चात शुरू होगी। वितरण की जाने वाली सभी सामग्रियों की लिस्टिंग उचित तरीके से करने के निर्देश प्रशिक्षण में दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापस लेने के दौरान ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिले के मास्टर ट्रेनर एमटी आलम ने कहा कि मतदान दल के सदस्यों का ड्यूटी आदेश देखकर, सत्यापन करके ही उन्हें मतदान सामग्री दी जाये। उन्होंने मतदान सामग्री में व्हीव्हीपेट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, बस्ता, ग्रीन पेपर सील, पिंक पेपर सील, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति, स्पेशल टैग एवं ब्रेल मतपत्र, वोटिंग कम्पार्टमेंट आदि सामग्री सूची सहित दी जाये तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए।

Exit mobile version