Site icon Grand Gumber News

चेतना अभियान के तहत बेलगहना में सियान चेतना सम्मान कार्यक्रम आयोजित बैगा परिवारों को कंबल-शॉल, बच्चों को बैग वितरित कर किया गया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चौकी बेलगहना क्षेत्र के बैगा बाहुल्य ग्राम दारसागर–कुपाबांधा झरना में ‘चेतना’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘सियान चेतना सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा बैगा परिवारों को कंबल, शॉल, स्वेटर और बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय, चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों को कानूनी अधिकार, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।

Exit mobile version