Site icon Grand Gumber News

“चेतना” अभियान द्वारा बिलासपुर पुलिस ने बढ़ाया आम जनता से दोस्ती का हाथ, बेझिझक लोग स्टेशन में रख सकेंगे अपनी बात।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह द्वारा 1 जून से जिले में चेतना शीर्षक से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस आम लोगों के साथ मिलकर अपराध कम करने की दिशा में काम करेगी। इस अभियान से आम जनता के बीच पुलिस के लिए दोस्ताना स्वभाव का निर्माण करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। ताकि लोग बेझिझक बिना किसी डर के पुलिस स्टेशन आ सकें, और अवैध गतिविधियों या अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर पुलिस से अपनी बात साझा कर सकें। साथ ही चेतना अभियान के तहत सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोकथाम की कोशिश होगी।

Exit mobile version