Site icon Grand Gumber News

चेतना अभियान से प्रभावित समाज सेविका डॉ. सुषमा पंड्या मोटरसाइकिल से “चेतना भारत यात्रा” 01 जुलाई से बिलासपुर से प्रारंभ होकर “लेह लद्दाख” तक की करेंगी यात्रा।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के “चेतना”अतुल्य बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” जागरूकता कार्यक्रम, जिसमें यातायात दुर्घटना साइबर फ्रॉड महिला और बाल अपराध नशा एवं संबंधित अपराध विषयों का समावेश है। 02 जून से प्रारंभ किया गया था, जिसमें लगातार बिलासपुर शहर के बुद्धिजीवी, वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग प्रचार प्रसार रहा जो की निरंतर जारी है।

चेतना से प्रभावित होकर समाज सेविका डॉ. सुषमा पंड्या द्वारा मोटरसाइकिल से “चेतना भारत यात्रा” जो की 01 जुलाई से बिलासपुर से प्रारंभ होकर “लेह लद्दाख” तक की यात्रा करेंगी, यात्रा में जनचेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत भ्रमण के इस यात्रा में चेतना के विभिन्न विषय चेतना विरूद्ध साइबर फ्रॉड, चेतना विरूद्ध महिला बाल अपराध, चेतना विरुद्ध यातायात दुर्घटना, चेतना विरुद्ध नशा, चेतना विरुद्ध संगठित अपराध के संबंध में जन जागरूक करेंगी।

Exit mobile version