Site icon Grand Gumber News

चोरी के आरोपी अभिमन्यु केवट को पुलिस ने धर दबोचा

जाली निवासी अभिषेक केवट के मकान से 14 अक्टूबर को अलमारी में रखे चांदी के जेवर, बाजूबंद, चाबी छल्ला, पैर पट्टी बिछिया और नगद 3500 रुपए कोई चोरी कर ले गया था। जिसकी सूचना रतनपुर थाने में दी गई थी। पुलिस ने संदेही राजकुमार सौरा उर्फ राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अभिमन्यु उर्फ़ मन्नू केवट के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार करी। इस मामले में राजकुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। मगर पुलिस को अभिमन्यु की तलाश थी जो लगातार भागता फिर रहा था। अब पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अभिमन्यु को धर दबोचा जो फरारी के दौरान अपने घर लौटा था।

Exit mobile version