Site icon Grand Gumber News

चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा गिरोह पर कार्रवाई की, 4 आरोपी गिरफ्तार…

चौकी बेलगहना, थाना कोटा, पुलिस ने अवैध स्ट्राइकर जुआ सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नगद ₹6400, 3 नग स्ट्राइकर गोटी,स्कॉर्पियो वाहन, 3 मोबाइल,एक लकड़ी का छोटा टेबल और सफेद तौलिया आदि जप्त किया गया है। इस मामले में यशवंत सोनी , जाकर अली पवन श्रीवास अजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर के पास छापा मारा। आरोपी स्ट्राइकर गोटी से जुआ खेलाते पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।

Exit mobile version