Site icon Grand Gumber News

छठ घाट में प्राथमिक सुविधाओं का अभाव : ना बिजली ना साफ सफाई की व्यवस्था, शाम होते ही असामाजिक तत्त्वों का होता है जमावड़ा।

बिलासपुर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर संवारने के दावे के साथ शहर में अरपा के तटों को पर्यटन केंद्र की तरह विकसित करने के लिए बड़ी कोशिश हो रही है, लेकिन इसी बीच बिलासपुर के छठ घाट को भुला दिया गया है। धार्मिक और सामाजिक महत्व के साथ छठ घाट में सुबह-शाम सैर करने व्यायाम और खेलकूद के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, साथ ही इन दिनों नदी का बहाव होने के कारण देर शाम तक यहां महिला-पुरुष घूमने पहुंच रहे हैं लेकिन शाम होते ही यहां पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है।

पिछले काफी दिनों से यहां घाट पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद है। शिकायत के बाद भी इसे सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया गया, तो वही छठ घाट पर जगह-जगह गंदगी देखी जा सकती है। सफाई विभाग इसे भी लेकर लापरवाह नजर आ रहा है। रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से यहां असामाजिक तत्वों का डेरा जम रहा है और यहां आने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Exit mobile version