Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला में जहां छत्तीसगढ़ी कलाकार होंगे वही पहली बार वॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकार

छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला में जहां छत्तीसगढ़ी कलाकार होंगे वही पहली बार वॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकार तिरंगा फेम गैंडा स्वामी दीपक शिरके साथ में यमला पगला दीवाना के अब्दुल गफ्फार खान अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के निर्माता डी के देवांगन ने बताया कि 12 मार्च को दोनो ही कलाकार शाम को बिलासपुर पहुंच जायेंगे उन्हें एक निजी होटल में रुकाया जायेगा 13 मार्च को प्रातः 10 बजे कोनी में उनकी शूटिंग होगी दिन भर शूटिंग होने के पश्चात रात्रि विश्राम होटल में करेंगे 14 मार्च को प्रातः 10 बजे रवाना होंगे ।
डी के देवांगन ने आगे बताया कि पूर्व में भी वॉलीवुड के अभिनेताओं ने छत्तीसगढ़ी फिल्म की है अब यह सिलसिला शुरू हो गया कि बॉलीवुड के कलाकारों का रुझान छत्तीसगढ में बन रही फिल्म की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है । इस फिल्म के सह निर्माता यामिनी गणपति देवांगन और निर्देशक आदिश कश्यप होंगे वही यह फिल्म बड़े बजट की होने से इसके चर्चे पूरे छत्तीसगढ़ में यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग ही पहचान बनाएगी ।

Exit mobile version